Loading
Maharishi's Programmes in India
India – Veda Bhūmi, Deva Bhūmi, Pūrna Bhūmi Bharat to radiate the nourishing influence of Natural Law in every Country

Maharishi's Institutions Detail

Maharishi Ved Vigyan Vishwa Vidyapeetham ( महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम् )

Maharishi's Institutions
महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम् की स्थापना वैदिक परम्परा से महर्षि वेद विज्ञान के समस्त 40 क्षेत्रों [ऋक्वेद , सामवेद, यजुर्वेद, अर्थवेद, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द, ज्योतिष, न्याय, वैशेषिक, सांख्य, योग, कर्ममीमांसा, वेदान्त, गन्धर्ववेद , धनुर्वेद, स्थापत्यवेद, काश्यप संहिता, भेल संहिता, हारीत संहिता, चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, वाग्भट्ट संहिता, माध् वनिदान संहिता, शार्ङ्धार संहिता, भावप्रकाश संहिता, उपनिषद्, आरण्यक, ब्राह्मण, इतिहास, पुराण, स्मृति, ऋक्वेद प्रातिशाख्य, शुक्ल यजुर्वेद प्रतिशाख्य, कृष्ण यजुर्वेद प्रातिशाख्य (तैत्तिरीय), सामवेद प्रातिशाख्य (पुष्पसूत्रम्), अथर्ववेद प्रातिशाख्य, अर्थवेद प्रतिशाख्य (चतुरध्यायी)] का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को करने के लिये तथा वैदिक विद्याओं के पूर्ण फल को प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में जागृत करने के पवित्रा उद्देश्य से की गई है।

महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठम् का लक्ष्य है- आदर्श व्यक्ति, समस्याविहीन, रोगविहीन, दुःखविहीन, संघर्षविहीन, सुखी और श्रीयुक्त आदर्श समाज, आदर्श भारत का निर्माण करना एवं वेदभूमि, पूर्ण भूमि भारत के दिव्य योगिक एवं दैवी जागरण में समस्त विश्व के लिये सुख शांति का मार्ग प्रशस्त करना। विद्यापीठ का परम लक्ष्य है भूतल पर स्वर्ग का निर्माण करना।

विद्यापीठम् में ज्ञान-विज्ञान के पूर्ण सिंद्धांत और प्रयोगों को लेकर, चेतना-विज्ञान प्रधन शिक्षा के सिंद्धांत और प्रयोगों के साथ आधुनिक भौतिक विज्ञान प्रधान शिक्षा के प्रांगण में विद्यार्थी पूर्ण ज्ञान प्राप्त करके सर्वसमर्थ चेतनावान, ऋद्धि-सिद्धिवान, ओजस्वी-तेजस्वी व्यक्तित्व वाले आदर्श नागरिक बनेंगे।

महर्षि जी द्वारा संस्थापित विद्यापीठ्म के 38 आवासीय परिसरों में अबतक 50,000 से भी अध्कि विद्यार्थी अध्ययन कर चुके हैं। वर्तमान में लगभग 6000 विद्यार्थी और वैदिक पंडित हैं जो महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश में वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन वैदिकों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व्यय, वस्त्रा, नित्य उपयोग की वस्तुयें आदि प्रदान की जाती हैं। निशुल्क सुविधओं के अतिरिक्त 500 से 15,000 रू. प्रतिमाह नकद छात्रावृति भी प्रदान की जाती है।

दूरभाषः +91 755-4087300 मोबाइलः9993165057, 9981503712, 13
वेबसाइटः www.mvvvvp.in ईमेलः mvvvp108@gmail.com