Loading
Maharishi's Programmes in India
India – Veda Bhūmi, Deva Bhūmi, Pūrna Bhūmi Bharat to radiate the nourishing influence of Natural Law in every Country

Maharishi's Institutions Detail

Maharishi Vedic Health Centre ( महर्षि वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र )

Maharishi's Institutions
भारतवर्ष के मध्य प्रान्त मध्यप्रदेश की राजधनी भोपाल के उत्तर में बैरसिया मार्ग पर महर्षि वैदिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की गई है। इस स्वास्थ्य केन्द्र में 84 शयन कक्ष, 18 पंचकर्म चिकित्सा कक्ष, वैदिक ग्रंथालय, अध्ययन कक्ष, ऑडियो-वीडियो कक्ष, ध्यान कक्ष, पूजन कक्ष, आधुनिक पाकशाला व भोजनालय है। उच्च श्रेणी के अनुभवी पुरुष व महिला वैद्य तथा प्रशिक्षित पंचकर्म तकनीशियन्स हैं। पूरा केन्द्र वातानुकूलित है। आयुर्वेदिक पत्थ्यापत्थ्य के अनुसार शुद्ध जैविक भोजन यहाँ उपलब्ध होता है। उद्यान सुन्दर पुष्पों तथा आयुर्वेदिक औषधियों से पूरित है।

महर्षि जी ने अनेक वर्षों तक भारत के सिद्ध वैद्यों के साथ मिलकर "वैदिक स्वास्थ्य विधान" की रचना की जिसके अनुसार समस्त सम्भव वैदिक विधानों का उपयोग करके पहले तो रोगों की रोकथाम की जाती है और यदि कोई रोग हो जाये तो विभिन्न प्रयोगों और शुद्ध जैविक हरित औषधियों से चिकित्सा की जाती है। वैदिक पंचकर्म इस चिकित्सा केन्द्र की विशेषता है जिसके माध्यम से शरीर के समस्त विषैले (टाॅक्सिक) तत्वों को निकालकर शरीर की शुद्धि कर दी जाती है। उत्तर और मध्य भारत में यह अपने तरह का एक मात्रा चिकित्सा केन्द्र है जहाँ विश्व भर से व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ करने आते हैं।

दूरभाषः+91755-2432100 मोबाइलः+91 9993099733
वेबसाइटः www.mvhc.in ईमेलःmvhc.reserve@mssmail.org