Loading
Maharishi's Programmes in India
India – Veda Bhūmi, Deva Bhūmi, Pūrna Bhūmi Bharat to radiate the nourishing influence of Natural Law in every Country

Maharishi's Institutions Detail

Maharishi Vidya Mandir Schools Group ( महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह )

Maharishi's Institutions
भारत के 14 प्रान्तों में 150 महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय संचालित हैं जिनमें लगभग 85,000 विद्यार्थी और 6500 शैक्षणिक व अशैक्षणिक कार्यकर्ता हैं। 93 महर्षि विद्या मन्दिर सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्ड्री एजूकेशन (सी.बी.एस.ई.) से मान्यता प्राप्त हैं और अन्य सम्बन्धित प्रान्तीय शिक्षा मण्डल या प्रान्तीय शिक्षा विभाग से संबद्ध हैं। अब तक 1 लाख से अधिक विद्यार्थी महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं और उच्च शिक्षा लेकर व्यक्तिगत और व्याव्सायिक जीवन में सपफलता के उच्च शिखर पर आसीन हैं।

सामान्य सी.बी.एस.ई. पाठ्‌यक्रम के अतिरिक्त "चेतना पर आधरित शिक्षा" महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालयों की विशेषता है। समस्त विद्यार्थी व कार्यकर्ता प्रतिदिन 2 बार 15-20 मिनिट के लिये भावातीत ध्यान और पिफर पतंजलि योग सूत्रों पर आधरित कार्यक्रम का अभ्यास करते हैं। महर्षि वेद विज्ञान के समस्त 40 क्षेत्रों का ज्ञान, विशेष रूप से नित्य उपयोगी योग, प्राणायाम, आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तुविद्या, गन्धर्ववेद का ज्ञान उन्हें क्रमबद्ध पाठ्‌यक्रम द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रत्येक विषय के प्रत्येक पाठ को विद्यार्थी अपने स्वयं के जीवन और समाज से जोड़कर उसकी उपयोगिता को समझते हैं। विद्यार्थी भारतीय ज्ञान-विज्ञान, परम्पराओं, संस्कारों में शिक्षित होकर एक सपफल, आदर्श एवं उत्तरदायी विश्व नागरिक की भूमिका निभाते हैं।

अधिक से अधिक विद्यार्थी संस्कारवान हों, चेतना पर आधरित शिक्षा प्राप्त करके विश्व में भारत का जगद्गुरुत्व स्थापित कर सकें, इसके लिये महषि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह ने "सहयोगी विद्यालय योजना" प्रारम्भ की है। जो व्यक्ति या संस्थायें नवीन विद्यालय प्रारम्भ करना चाहते हों या विद्यालय का संचालन कर रहे हों, वे इस योजना में भाग ले सकते हैं। महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह सहयोगी विद्यालयों में वैदिक ज्ञान-विज्ञान, योग, प्राणयाम, ध्यान और भारतीय संस्कार सम्मिलित करने में सहायता करेगा, शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाने, शिक्षकों और अन्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और प्रशासनिक उपलब्ध्यिाँ की व्यवस्था करेगा। इच्छुकजन ईमेल अथवा दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।

दूरभाषः +91 0755-6767100, 6767190, 2854466 वेबसाइटः www.mvmindia.com ईमेलः mvm@mssmail.org